फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस ने प्रत्याशियों को पत्र भेजकर पूछे हार के कारण

Sat, 25 May 2019 05:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें हारने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों और नेताओं को पत्र भेजकर इसके कारण पूछे हैं। प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है, जिसके बाद हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी। हाईकमान के पास मीडिया में ऐसे नेताओं के बयानों की प्रतियां भेजी जा चुकी हैं।

विज्ञापन

हाईकमान के आदेश पर होगी कार्रवाई

- फोटो : अमर उजाला
हाईकमान जो भी कार्रवाई करने को कहेगा, उसी आधार पर कदम उठाया जाएगा। मीडिया के सवाल पर राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह जैसे नेताओं की कोई शिकायत नहीं है। राठौर ने कहा कि लोकतंत्र में पार्टी की हार और जीत स्थायी नहीं होती।

आज कोई दल जीता है तो कल कोई और दल जीतेगा। कांग्रेस हारी है और ऐसी स्थिति में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संयम रखना होगा। इस दौरान उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। सीएम का यह कहना कि कांग्रेस शर्मसार है, इससे जयराम ठाकुर का अहम सामने आया है।

राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह नहीं भूलना चाहिए कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जोरदार वापसी की है। देश को कांग्रेस मुक्त करना हिटलरी सोच है। राठौर ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस की हार को लेकर मंथन हो रहा है। हार के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें