फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे पद, विभाग ने मांगे आवेदन

Sat, 14 Aug 2021 04:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम धीमान ने बताया कि महिला उम्मीदवार समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में 21 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समेकित बाल विकास परियोजना चंबा के तहत दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक मिनी कार्यकर्ता सहित तीन सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। ये पद ग्राम पंचायत कियाणी के आंगनबाड़ी केंद्र काहलों और ग्राम पंचायत खज्जियार के आंगनबाड़ी केंद्र लिंडी बेही में कार्यकर्ताओं, जबकि ग्राम पंचायत भड़ोह के आंगनबाड़ी केंद्र बाईं में मिनी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा।

विज्ञापन


इसी तरह ग्राम पंचायत हरिपुर के आंगनबाड़ी केंद्र भद्रम, ग्राम पंचायत दुलाहर के आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हारका और ग्राम पंचायत राजनगर के आंगनबाड़ी केंद्र नौण में सहायिका के पद भरे जाएंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम धीमान ने बताया कि महिला उम्मीदवार समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में 21 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार  परियोजना अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें