फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चंबा: नाले में मिला सरकारी स्कूल के शिक्षक का शव, हमीरपुर का रहने वाला था विपन

Wed, 04 Dec 2019 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
- फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत बरौर के तहत मरेड़ी नाला में गिरने से डीएम (ड्राइंग) मास्टर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान (57 वर्षीय) विपन कुमार रांघा राम गांव धार पोस्ट ऑफिस और तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। शिक्षक की मौत की वजह हाईपोथरमिया माना जा रहा है।



सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्रारंभिक दृष्टि में पुलिस मौत का कारण हाइपोथरमिया मान रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे पंचायत प्रधान बरौर ने फोन कर मरेड़ी नाले में शव पड़ा होने की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम एसएचओ चंबा प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इसके साथ ही इस बारे आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।


तफ्तीश में पता चला कि शव रावमापा बरौर में बतौर ड्राइंग मास्टर तैनात विपिन कुमार निवासी भोरंज (हमीरपुर) का है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर आई। यहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिक्षक विपिन कुमार मरेड़ी में कमरा किराये पर लेकर पत्नी और बेटे के साथ रहता था।

पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि बरौर पंचायत के तहत आते मरेड़ी नाले में एक अध्यापक का शव मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक ठंड से अध्यापक की मौत होन माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें