फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच के लिए दो घंटे गर्भवती महिलाएं करती रही चिकित्सक का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंची गर्भवती महिलाओं को घंटों इंतजार करने के बाद भी उपचार नहीं मिला। इस वजह से महिलाओं को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। पिछले कई दिनों से मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अस्पताल में एकमात्र विशेषज्ञ है जो कि मंगलवार को ऑपरेशन थियेटर में थी। इस वजह से ओपीडी में गर्भवती महिलाएं दो घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करती रही।
विज्ञापन

हैरानी इस बात की है कि प्रदेश सरकार ने तीन डॉक्टरों के नूरपुर और टांडा मेडिकल कॉलेज से चंबा के लिए ऑर्डर किए हैं लेकिन आज तक उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है। एकमात्र डॉक्टर के पिछले दिनों छुट्टी पर जाने से एक महिला चार घंटे तक प्रसव पीड़ा से अस्पताल में कहराती रही। इसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
मंगलवार को दो घंटे चिकित्सक का इंतजार करने के बाद गर्भवती महिलाएं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा से मिली। इस दौरान गर्भवती महिलाओं ने बताया कि वे चिकित्सीय परामर्श के लिए अस्पताल पहुंची थी। लेकिन चिकित्सक ओपीडी में नहीं है।
विज्ञापन

गर्भवती महिला रीना कुमारी, परमोज कुमारी, शैलजा कपूर, निशा, दूमा और रिचा देवी का कहना है कि वे मेडिकल कॉलेज बीस से तीस किलोमीटर की दूरी तय कर उपचार के लिए पहुंची थी। लेकिन चिकित्सक न होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में बार-बार जिला मुख्यालय का रुख करने में उन्हें परेशानियां पेश आ रही है।
तीन डॉक्टरों के ऑर्डर हुए मगर नहीं किया ज्वाइन : डॉ विनोद
चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले में महिलाएं मिली है। कहा कि चिकित्सकों के लिए प्रयास किए जा रहे है। टांडा से दो और नूरपुर से एक चिकित्सक के ऑर्डर हुए है। लेकिन अभी तक ज्वाइन नहीं किया है।
इनसेट
डॉक्टर क्यों नहीं कर रहे ज्वाइन करेंगे जांच : विपिन परमार
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि चिकित्सक चंबा मेडिकल कॉलेज में क्यों ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में जांच की जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें