फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र: शक्तिपीठों में अष्टमी पर एक लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sat, 09 Apr 2022 08:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा/श्रीनयनादेवी/चितंपूर्णी

सार

शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं।  चिंतपूर्णी मंदिर में सातवें नवरात्र पर कुल 9 लाख 26 हजार नकद, 18 ग्राम सोना और 405 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में चढ़ी है। 
 
विज्ञापन
शक्तिपीठों में अष्टमी पर एक लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। शनिवार को श्रीनयनादेवी जी मंदिर में 30 हजार, छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में करीब 10 हजार, ज्वालामुखी में 35 हजार, नंदिकेश्वर धाम चामुंडा और बज्रेश्वरी मंदिर में 10-10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। ज्वालामुखी, चामुंडा देवी और बज्रेश्वरी मंदिर के कपाट सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। श्री नयनादेवी मंदिर के कपाट रात 2 बजे खोल दिए गए थे। 

विज्ञापन


ज्वालामुखी मंदिर के कार्यकारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि चैत्र के सातवें नवरात्र पर भक्तों ने 11 लाख 79 हजार 202 रुपये की नकदी और 500 ग्राम चांदी सहित 300 कनाडियन डॉलर, पांच न्यूजीलैंड डॉलर सहित दो अमेरिकन डॉलर माता के चरणों में भेंट किए। बज्रेश्वरी मंदिर के अधिकारी भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि सातवें नवरात्र पर माता के दरबार में 04 लाख 77 हजार 963 रुपये नकद चढ़ावा अर्पित किया गया है। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में अब तक 46 लाख रुपये की नकदी, 22 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी चढ़ाई गई है। मंदिर न्यास अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि भक्तों की ओर से मंदिर में दिल खोल के दान किया जा रहा है।

मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि सप्तमी नवरात्र पर श्रीनयनादेवी मंदिर में 16 लाख 24 हजार 492 रुपये नकद, 38 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना, 1 किलो 466 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। विदेशी मुद्रा में एक यूएसए डॉलर, 5 पाउंड, कनाडा के 20 डॉलर और मलयेशिया से 100 आरएन प्राप्त हुए हैं। नवरात्रों में अब तक कुल 86 लाख 14 हजार 220 रुपये नकदी, 139 ग्राम 470 मिलीग्राम सोना, 11 किलो 316 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में मिली है। करीब डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चिंतपूर्णी मंदिर में सातवें नवरात्र पर कुल 9 लाख 26 हजार नकद, 18 ग्राम सोना और 405 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में चढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें