फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन शक्तिपीठों में 41,500 ने नवाया शीश

Wed, 29 Mar 2023 09:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा

सार

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र पर भक्तों ने 11 लाख 21 हजार 48 रुपये नकदी और 690 ग्राम चांदी व पांच ग्राम सोना भी चढ़ावे के रूप में मां के चरणों में अर्पित किया। 
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में अष्टमी पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अष्टमी पर तीनों शक्तिपीठों में करीब 42,500 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया है। बुधवार को ज्वालामुखी मंदिर में 22 हजार, ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 10 हजार और श्री नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में करीब साढ़े नौ हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

विज्ञापन



शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर के एसीएफ (वित्त एवं लेखा अधिकारी) राजेंद्र कुमार ने कहा कि चैत्र के सातवें नवरात्र पर मंदिर में 11 लाख 21 हजार 48 रुपये नकदी और 690 ग्राम चांदी व पांच ग्राम सोना भी चढ़ावे के रूप में मां के चरणों में अर्पित किया। पुजारी और न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया की नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा की गई।

नंदिकेश्वर धाम श्री चामुंडा में आठवें नवरात्र पर करीब 9500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर अधिकारी गिरिराज ठाकुर ने बताया कि 9 दिन तक चलने वाले इन चैत्र नवरात्र में यज्ञशाला में आचार्य बालक राम की अगुवाई में 31 विद्वानों द्वारा शतचंडी, देवी भागवत, रुद्राभिषेक, रामायण पाठ, गायत्री पाठ आदि पाठ किए गए और नवमी के दिन 12 बजे पूर्णाहुति डालकर नवरात्र का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आठवें नवरात्र मेले में 9500 श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। मंदिर अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि सातवें नवरात्र मेले में श्रद्दालुओं ने 4,18,005 का चढ़ावा चढ़ाया। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

राजभवन में फलाहार ग्रहण करने पहुंचे मुख्यमंत्री और मंत्री

 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से बुधवार को राजभवन में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्रीगण और विधायकगण, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए।इस अवसर पर राज्यपाल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने सभी अतिथियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी भेंट किए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें