ऊना। जिलाधीश संदीप कुमार ने कहा है कि बुधवार 13 मई को कर्फ्यू में ढील सुबह 8 से 12 बजे तक मिलेगी। उन्होंने कहा कि सब्जी, दूध व ब्रेड की दुकानें सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगीं। गाड़ियों की आवाजाही का समय भी सुबह 8 से 12 बजे तक ही रहेगा। संदीप ने कहा कि दोपहिया वाहनों पर केवल एक ही व्यक्ति जबकि चार पहिया वाहनों पर एक ड्राइवर के साथ दो अन्य लोगों को बैठने की अनुमति होगी। कर्फ्यू में ढील के बाद वाहन चालकों को आपात स्थिति को छोड़कर वैध पास की आवश्यकता होगी।
डीसी ने कहा कि शराब के ठेके, रेस्टोरेंट तथा उचित मूल्य की दुकानों के खुलने का समय भी प्रात: 8 बजे से 12 बजे तक ही रहेगा। रेस्टोरेंट में सिर्फ टेक-अवे की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश केवल 13 मई के दिन ही लागू होंगे।