फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वें वेतन आयोग के खिलाफ कर्मचारी, हड़ताल की चेतावनी

Sat, 18 Jun 2016 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
Protest - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ केंद्रीय कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। राजपत्रिक अधिकारी संघ (एसएएस) का वार्षिक सम्मेलन महालेखाकार कार्यालय के प्रांगण में हुआ। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सातवें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिशों में सहायक लेखा अधिकारियों के लिए विशेष तर्कसंगत सुझाव नहीं दिए हैं।
विज्ञापन


संगठन ने अखिल भारतीय स्तर पर वेतन आयोग की सिफारिशों को दरकिनार कर सरकार से आग्रह किया है कि वह द्विपक्षीय वार्ता से समुचित समाधान करें, नहीं तो संगठन को 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा। इसके लिए पहले ही महालेखाकार के माध्यम से केंद्र सरकार को नोटिस दिया जा चुका है।

संगठन अध्यक्ष नेत्र सिंह चौहान ने कर्मचारियों से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए लामबंद होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन का संबोधित करते हुए संघ के महासचिव हरीश जुल्का ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय पर हो रहा है जब देश की आम जनता, किसान, मजदूर, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा बेरोजगार नौजवान विषम परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन आयोगों ने कर्मचारियों से किया धोखा

Rupee
पिछले दो वेतन आयोगों ने कर्मचारियों से धोखा किया है। सहायक लेखा अधिकारी विगत दस वर्ष से केंद्र सचिवालय के बराबर वेतनमान तथा ग्रेड मांग रहे हैं। वर्तमान में सहायक लेखा अधिकारी की 5400 ग्रेड वेतन में पदोन्नति करीब 23-24 साल बाद हो रही है।

कर्मचारी संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस दौरान उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो ऑल इंडिया ऑडिट एवं अकाउंट्स एसोसिएशन के बैनर तले वह हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये करने तथा फिटमेंट फार्मूला में समुचित सुधार करते हुए रिपोर्ट को जल्द से जल्द लागू करने की मांग उठाई।

वार्षिक सम्मेलन के दौरान राजपत्रिक अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी का चयन भी किया गया। लगातार तीसरी बार नेत्र चौहान को अध्यक्ष और हरीश जुल्का को महासचिव चुना गया। हंसराज हीर को सलाहकार, मदन लाल, राकेश शर्मा, विमला चंदेल, कुशल कुमार, पूनम सूद, रमेश चंद, नंदलाल कनौजिया, राज कुमार कौंडल और शमशेर सिंह गुलेरिया को सदस्य नियुक्त किया गया।
Published by Arvind Thakur
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें