सुरों के महामंच सारेगामापा के टॉप-12 में पहुंची दिल्ली की हरजोत कौर की कामयाबी के लिए उनकी माता सिम्मी अरोड़ा ने प्रार्थना की। वह हिमाचल के बिलासपुर स्थित नयना देवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने बेटी की जीत के लिए मां के दर पर शीश नवाया। उन्होंने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करके मां से हरजोत कौर की जीत की दुआ मांगी।
इसके बाद सिम्मी अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के लोगों से भी बहुत सारे वोटों की अपेक्षा है। हरजोत कौर इस शो की सबसे कम उम्र की प्रतियोगियों में से एक है। उसने अपनी गायकी के हुनर से टॉप-12 में जगह बनाई है। हरजोत कौर एक बहुमुखी गायिका है, जो विभिन्न शैलियों और भाषाओं के गीत भी गा सकती हैं।