केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि कोविड के संबंध में प्रदेश सरकार के फैसले को देखते हुए विवि प्रबंधन ने परीक्षाओं को लेकर अपना शेड्यूल तय किया है। अब अंतिम सत्र की सभी परीक्षाएं 14 फरवरी से लेने का फैसला लिया है।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) में अकादमिक सत्र 2021-22 मानसून सेमेस्टर के अंतिम सत्र की सभी परीक्षाएं 14 फरवरी से तीन मार्च तक ली जाएंगी। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड से कोविड-19 की अनुपालना करते हुए आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि कोविड के संबंध में प्रदेश सरकार के फैसले को देखते हुए विवि प्रबंधन ने परीक्षाओं को लेकर अपना शेड्यूल तय किया है। अब अंतिम सत्र की सभी परीक्षाएं 14 फरवरी से लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
परीक्षाएं तीन मार्च तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि पहले ये परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की जा रही थीं, उस समय कोविड या लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं थी। फिर कोविड और लॉकडाउन के कारण परीक्षाओं को स्थगित किया गया। अब जो प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश हैं, उसी के अनुसार विवि प्रशासन की ओर से परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। कोविड के प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखते हुए परीक्षाएं ली जाएंगी।