फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: सीयू को नेटबाल और खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी

Tue, 15 Mar 2022 09:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय को अंतर विवि महिला नेटबाल और पुरुष वर्ग की इंटर जोनल खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए सीयू ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों प्रतियोगिताएं धर्मशाला के साई हॉस्टल परिसर में किया जाएगा। 
विज्ञापन
 केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय विश्वविद्यालय को अंतर विवि महिला नेटबाल और पुरुष वर्ग की इंटर जोनल खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए सीयू ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों प्रतियोगिताएं धर्मशाला के साई हॉस्टल परिसर में किया जाएगा। 20 से 24 मार्च तक लड़कियों की ऑल इंडिया लेवल इंटर यूनिवर्सिटी नेटबाल और 27 से 30 मार्च तक इंटर जोन स्तर की खो-खो प्रतियोगिता करवाई जाएगी। केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी और धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया मौजूद रहेंगे। 
उन्होंने बताया कि महिलाओं की नेटबाल प्रतियोगिता में हिमाचल से दो, पंजाब से तीन, हरियाणा से चार, चंडीगढ़ से एक, जम्मू-कश्मीर से एक, राजस्थान से पांच, मध्य प्रदेश से चार, महाराष्ट्र से चार, छत्तीसगढ़ से चार, कर्नाटक से छह, तमिलनाडु से तीन, केरल से तीन, गुजरात से तीन, तेलंगाना से तीन, उत्तर प्रदेश से चार, आंध्र प्रदेश से दो, उड़ीसा से एक और झारखंड से एक टीम हिस्सा लेगी। 
विज्ञापन


पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी समय निकालें युवा: अनुराग
वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलें खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती हैं। खेलों को युवा जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। नगरोटा बगवां में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास करने के बाद मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने इस दौरान बच्चों के साथ टेबल टेनिस भी खेला। ठाकुर ने स्कूल में संचालित एचपीसीए के सब सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सहदेव यादव ने मुख्य अतिथि को गदा प्रदान कर स्वागत किया। ठाकुर ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को खेल के लिए भी समय निकालना चाहिए। आजकल युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त में आ रही है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस अवसर पर रेनबो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक डॉ. जेआर कश्यप, प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें