फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका डैम पर 90 प्रतिशत खर्च उठाएगा केंद्र: सीएम

Wed, 13 Feb 2019 06:11 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रेणुकाजी बांध के निर्माण पर केंद्र सरकार 90 फीसदी राशि खर्च करेगी। यह राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट है, जिससे 6 राज्यों को लाभ होगा।

विज्ञापन


विधायक विनय कुमार, राकेश सिंघा और सुखराम चौधरी के सवाल का जवाब ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा की ओर से दिया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि रेणुकाजी बांध से हिमाचल को फायदा होगा।  

इससे पहले अनिल शर्मा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से हिमाचल को 40 मेगावाट बिजली मिलेगी। इसको लेकर 6 राज्यों के साथ एमओयू हुआ है। केंद्रीय जल आयोग से 4596.76 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट मंजूर की गई है।
विज्ञापन


इसमें जल आपूर्ति घटक 4325.43 करोड़ रुपये और विद्युत घटक 271.33 करोड़ रुपये है। अब जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के निर्देशानुसार अक्तूबर, 2018 तक प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 7,000 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

इसे सलाहकार समिति की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इस मंजूरी के बाद ही केंद्र सरकार से धन उपलब्ध होगा। वहीं, माकपा विधायक राकेश सिंघा ने अनुपूरक सवाल किया कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने रेणुका डैम में बेनामी संपत्ति बना ली है। क्या इसे इन्कवायर करेंगे? सीएम ने कहा कि इसे देखा जाएगा। 

विज्ञापन

शिलान्यास पट्टिका तोड़ने वालों पर होगी एफआईआर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उद्घाटन व शिलान्यास पट्टिकाओं को नुकसान पहुंचाने वालों की यदि पहचान होती है, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विस क्षेत्र में नाबार्ड के अंतर्गत झानिकर-पाहाल कुआं वाया कोहलवीं की 186.31 लाख रुपये डीपीआर 22 जून, 2017 को तथा री-घर्थोली वाया झालेड बलियाना की 198.06 लाख रुपये की डीपीआर 28 अगस्त, 2017 को बनाने के बाद इसे नाबार्ड की स्वीकृति को भेजा गया है। दोनों सड़कों की स्वीकृति प्राप्त होने पर औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।

वर्ष, 2021 तक पूरा होगा भूरी सिंह पावर हाउस का काम : अनिल शर्मा
ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि चंबा के भूरी सिंह पावर हाउस के सिविल व इलेक्ट्रिकल कार्यों में कैपिटल इंवेस्टमेंट, मेंटेनेंस व परिचालन का कार्य वर्ष, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी विधायक पवन नैय्यर के प्रश्न के उत्तर में दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें