फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलोड़ी और भूभू टनल निर्माण को केंद्र ने दी मंजूरी, हजारों लोगों को होगा फायदा

Wed, 05 Feb 2020 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने जलोड़ी टनल और भूभू जोत टनल निर्माण को मंजूरी दे दी है। दशकों बाद दोनों प्रोजेक्टों को हरी झंडी मिलने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, जलोड़ी दर्रा को भेदकर टनल से बाह्य सराज की 58 पंचायतें साल भर जिला मुख्यालय से जुड़ी रहेंगी।

विज्ञापन


टनल निर्माण की राह बाह्य सराज के साथ रामपुर, करसोग, कुमारसैन और किन्नौर के लोग पांच दशक से देख रहे हैं। फरवरी 2014 को एनएच अथॉरिटी ने टनल का सर्वे पूरा कर दिया है। लेकिन इसकी डीपीआर को छह साल बाद भी मंजूरी नहीं मिल पाई थी। टनल निर्माण में देरी का खामियाजा सर्दी के दिनों में बाह्य सराज के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

अपने जरूरी कामकाज के लिए लोग पांच फीट बर्फ के बीच जलोड़ी दर्रा को पैदल आरपार करने को विवश हैं। जिला मुख्यालय से सटी लगघाटी की भूभू जोत से भी टनल प्रस्तावित है, जो पिछले एक दशक से लटकी हुई है। भूभू टनल से कुल्लू से जोगिंद्रनगर की दूरी करीब 70 किलोमीटर कम होगी, वहीं लगघाटी के पर्यटन को भी पंख लगेंगे। 
विज्ञापन


सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि बीते सोमवार को दिल्ली में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक हुई है। इसमें कुल्लू जिले की जलोड़ी और भूभ टनल को मंजूरी मिली है। स्थानीय प्रेम सिंह, अमर सिंह, तेज राम, प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, मोहन ठाकुर, दुनी चंद तथा ध्यान सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू के लिए केंद्र सरकार ने जलोड़ी और भूभू टनल को मंजूरी देने से घाटी के लोगों का आवागमन आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें