फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों के लिए चलेंगी 10 डीलक्स बसें, सरकार को भेजा प्रस्ताव

Wed, 05 Feb 2020 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

परिवहन विभाग पर्यटन स्थलों के लिए अतिरिक्त नॉन स्टॉप डीलक्स बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। विभागीय स्तर पर इसके रूट तय कर दिए हैं। अब इनकी मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


शिमला-धर्मशाला, शिमला-मनाली, मनाली-मंडी, शिमला-डलहौजी, शिमला-चंबा आदि रूट तय किए गए हैं। इन बसों में किराया साधारण बसों की अपेक्षा 150 से 200 रुपये अधिक होगा। परिवहन विभाग निजी बस ऑपरेटरों से रूटों पर बस चलाने के लिए आवेदन मांगेगा। 

ये बसें 35 से 37 सीटर की होंगी। परिवहन विभाग का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी में शिमला से धर्मशाला जाता है तो कम से कम 1500 से 1700 रुपये तक का डीजल लग जाता है। इन बसों में सफर करने से जहां कम किराया लगेगा, वहीं सफर भी आरामदायक होगा। लोगों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इन बसों के चलाए जाने से सैलानियों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों के लिए और डीलक्स बसें चलाए जाने का प्रस्ताव है। इसके रूट फाइनल कर दिए हैं। मंजूरी के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। सरकार से जैसे ही मंजूरी मिलेगी, निजी बस ऑपरेटरों से आवेदन मांग लिए जाएंगे। - कैप्टन जेएम पठानिया, निदेशक परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें