फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएल कसौली: बाजार में जल्द आ सकती है एक डोज वाली कोरोना वैक्सीन

Fri, 01 Oct 2021 10:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सीडीएल कसौली के उप सहायक निदेशक डॉ. सुशील साहू का कहना है कि जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन की एक डोज वाली वैक्सीन के बैच का परीक्षण चला हुआ है। इसी के साथ रोजाना विभिन्न वैक्सीन की डोज रिलीज की जा रही हैं। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय ड्रग लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जॉनसन एंड जॉनसन की एक डोज वाली वैक्सीन को केंद्रीय ड्रग लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली से जल्द ग्रीन टिक मिल सकता है। हालांकि दवा महानियंत्रक की ओर से जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है। आपात स्थिति में वैक्सीन इस्तेमाल करने के लिए कंपनी ने बैच जांच के लिए सीडीएल कसौली भेजे हैं। सीडीएल भी वैक्सीन के बैच की जांच कर रही है। वैक्सीन जांच में खरी उतरने के बाद सीडीएल वैक्सीन को ग्रीन टिक देगी। इसके बाद ही वैक्सीन की खेप मार्केट में उतर पाएगी। वहीं वर्तमान में विभिन्न कोरोना वैक्सीन के एक अरब से ज्यादा बैच सीडीएल कसौली से रिलीज किए जा चुके हैं। लैब में अन्य कंपनियों की वैक्सीन के ट्रायल बैच पहुंचे हैं। हालांकि ये ट्रायल बैच प्रथम व दूसरे स्तर के हैं। यहां से जांच के बाद कंपनियां इनका आंतरिक परीक्षण कर दवा महानियंत्रक के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करती हैं। 

विज्ञापन


इन कंपनियों की डोज जांच में उतरी खरी 
भारत में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड समेत कोवैक्सीन और रशियन स्पूतनिक-वी की वैक्सीन की जांच कर सीडीएल की ओर से मान्यता दी गई है। इन वैक्सीन के हर बार जांच के लिए बैच सीडीएल कसौली पहुंच रहे हैं। वर्तमान में कोविशील्ड के 95 करोड़, कोवैक्सीन के 13 करोड़ और रशियन स्पुतनिक-वी के 30 लाख डोज जांच में खरे उतरे हैं। सीडीएल कसौली के उप सहायक निदेशक डॉ. सुशील साहू का कहना है कि जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन की एक डोज वाली वैक्सीन के बैच का परीक्षण चला हुआ है। इसी के साथ रोजाना विभिन्न वैक्सीन की डोज रिलीज की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें