फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवायद: जम्मू-कश्मीर से सटे सीमांत इलाकों पर सीसीटीवी से रहेगी नजर

Tue, 04 Jan 2022 12:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंबा में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से जम्मू-कश्मीर से सटे बॉर्डर और जिले के सभी उपमंडलों पर होने वाली आपराधिक घटनाओं पर नजर रहेगी। 
विज्ञापन
सीसीटीवी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर से लगते चंबा के बॉर्डर की हर गतिविधि पर पुलिस जिला मुख्यालय चंबा से नजर रखेगी। सरहद पर लगे सीसीटीवी को इंटरनेट के जरिये कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। अभी तक 114 सीसीटीवी लगे हैं, जबकि 46 कैमरे और लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से जम्मू-कश्मीर से सटे बॉर्डर और जिले के सभी उपमंडलों पर होने वाली आपराधिक घटनाओं पर नजर रहेगी। बैरागढ़ और लंगेरा में पुलिस की चेक पोस्ट हैं। यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। यहां से आतंकी घुसपैठ की संभावना रहती है। इसलिए यहां से गुजरने वाले हर वाहन और राहगीर की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है।

विज्ञापन


इन जगहों पर लगे सीसीटीवी को जिला मुख्यालय के साथ जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं, जिले के सभी उपमंडलों में लगाए गए सीसीटीवी को उपरोक्त कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। इस व्यवस्था से ड्यूटी पर तैनात जवानों पर भी जिला मुख्यालय से नजर रहेगी। विभाग ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए भी योजना बना रहा है। इसके लिए हाईटेक सीसीटीवी जिले भर में लगाए जाएंगे। इससे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस जिला मुख्यालय से कार्रवाई कर पाएगी। डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें