फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीसीटीवी ने खोले चोरी के राज एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर बाजार में मिठाई की दुकान में हुई थी चोरी
विज्ञापन

सुन्नी में भी चोरी के मामले में पाई गई है संलिप्तता
आरोपी को अदालत ने 29 अगस्त तक रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोअर बाजार में एक साल पहले मिठाई की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा है।
आरोपी योगराज इससे पहले सुन्नी में भी चोरी के एक मामले में वांछित था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे 29 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक थाना सदर शिमला में दर्ज मामले के अनुसार 10 मई 2025 की रात योगराज ने नत्थू राम लच्छमनदास हलवाई की दुकान से गल्ला चोरी किया था। पुलिस के अनुसार यह मामला ममता देवी के बयान पर दर्ज किया था। आरोप है कि गल्ले में पांच लाख रुपये की नकदी थी जिसे आरोपी चोरी कर मौके से फरार हो गया था। इसके बाद वह गिरफ्तारी से बचता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी योगराज को पुलिस थाना सुन्नी में दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार 26 अगस्त को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन का पुलिस हिरासत रिमांड मिला है। पुलिस आरोपी से चोरी की वारदात और चुराई गई नकदी के संबंध में पूछताछ कर रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें