फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ईपीएफओ ऑफिस में सीबीआई का छापा, कब्जे में लिए दस्तावेज

Wed, 27 Nov 2024 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन)

सार

 बद्दी में पुरानी सब्जी मंडी के समीप भारतीय संचार निगम के भवन में ईपीएफओ के क्षेत्रीय उपनिदेशक का कार्यालय है। यहां पर कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के ईपीएफ से जुड़ा रिकाॅर्ड रहता है। 
विज्ञापन
ईपीएफओ आॅफिस में सीबीआई का छापा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी भविष्य निधि(ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में अनियमितताओं की शिकायत पर मंगलवार को सीबीआई ने छापा मारा। कई घंटे चली कार्रवाई के दाैरान शिमला से पहुंची टीम ने ईपीएफ से जुड़ा रिकॉर्ड खंगाला और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने कार्यालय के कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए और बाहर से भी किसी को अंदर आने नहीं दिया। जांच एजेंसी ने क्या दस्तावेज कब्जे में लिए हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: सीएम सुक्खू बोले- ड्रोन तकनीक से 15 हजार को रोजगार 16 लाख सोलर रूफ टॉप लगेंगे
विज्ञापन


मौके पर संबंधित अधिकारियों ने इस बारे में कुछ बताने से इन्कार कर दिया। बद्दी में पुरानी सब्जी मंडी के समीप भारतीय संचार निगम के भवन में ईपीएफओ के क्षेत्रीय उपनिदेशक का कार्यालय है। यहां पर कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के ईपीएफ से जुड़ा रिकाॅर्ड रहता है। मंगलवार सुबह ही शिमला से पांच गाड़ियों में सीबीआई टीम यहां पहुंची। गाड़ियों अंदर जाते ही परिसर के गेट बंद करवा दिए गए और किसी को भी अंदर जाने के इजाजत नहीं दी गई। देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें