फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Scholarship Scam: छात्रवृत्ति घोटाले में रिकॉर्ड खंगाल रही सीबीआई, कुछ और गिरफ्तारियां संभव

Tue, 13 May 2025 11:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई के हाथ अहम सबूत लगे हैं। सर्च रेड से लाए रिकॉर्ड को सीबीआई ने खंगालना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रवृत्ति घोटाले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में दी गई दबिश में सीबीआई के हाथ अहम सबूत लगे हैं। सर्च रेड से लाए रिकॉर्ड को सीबीआई ने खंगालना शुरू कर दिया है। रेड के दौरान जब्त की गई कंप्यूटर हार्ड डिस्क सहित अन्य डिजिटल स्टोरेज डिवाइस सील्ड कवर में साथ लाए गए हैं। इन्हें फारेंसिंक जांच के लिए भेजने की तैयारी है। रेड में मिले सबूतों के आधार पर कुछ गिरफ्तारियां होने की संभावना है। वहीं, छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े कई लोग सीबीआई के निशाने पर हैं। जब्त की गई वस्तुओं की विस्तृत सूची तैयार की गई है।

विज्ञापन


जिस पर स्वतंत्र गवाहों के हस्ताक्षर लिए गए हैं। जब्त की गई वस्तुओं से कोई छेड़छाड़ न हो। इसके लिए इन्हें सील में सुरक्षित रखा गया है। कंप्यूटर हार्ड डिस्क सहित अन्य डिजिटल स्टोरेज डिवाइस से डेटा निकाला जाएगा। इसके लिए साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। जब्त की गईं वस्तुएं यदि अपराध से संबंधित पाई गईं तो इन्हें अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा। सीबीआई ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश के दो और पंजाब व हरियाणा के एक-एक स्थान पर रेड की थी। न्यायालय से सर्च वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें