फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया रेप केसः पांच दिन से यहां डटी है सीबीआई, अब इनसे की पूछताछ

Sun, 10 Dec 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित गुड़िया दुराचार और हत्या मामले में सीबीआई की जांच लगातार जारी है। सीबीआई मामले हर पहलु से जांच के लिए कोटखाई और महासू में लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सीबीआई ने एक पेंटर से पूछताछ की। पेंटर को शिमला से महासू बानकुफर रेस्ट हाउस बुलाकर पूछताछ की गई। महासू में उद्यान भवन का उद्घाटन बीते 11 जून को हुआ है। 

उद्घाटन से पहले भवन में पेंट करने के लिए ठेकेदार ने बाहरी राज्य के पेंटर बुलाया था। सीबीआई ने शनिवार को इसी पेंटर से पूछताछ की है। महासू स्कूल में उस वक्त खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खाना पकाने वाले स्थानीय लोगों से भी पूछताछ के दौरान कई सवाल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने लोगों के ब्लड सैंपल लिए

यहां जंगल में लकड़ियों का चिरान करने वाले कई मजदूरों से भी सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। महासू हलाइला सहित आसपास के करीब सौ से अधिक लोगों के सीबीआई ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब भेज चुकी है। 

इससे पहले स्कूल के शिक्षकों व स्टाफ से भी पूछताछ की गई है। उल्लेखनीय है कि गुड़िया कांड बीते 4 जुलाई को हुआ था। 6 जुलाई को गुड़िया की लाश तांदी के जंगल में मिली थी। 

मामला सीबीआई के पास जाने के बाद अभी तक सैकड़ों प्रवासी मजदूरों से पूछताछ हो चुकी है। पिछले पांच दिन से सीबीआई टीम बानकुफर रेस्ट हाउस में डटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें