मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से 6 घंटे तक पूछताछ की।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से 6 घंटे तक पूछताछ की। मंगलवार को वह बतौर गवाह सीबीआई मुख्यालय में सुबह 11.30 बजे पेश हुए।
उनसे वीरभद्र की संपत्ति के हिसाब-किताब में गड़बड़ी पर सवाल किए गए। जांच एजेंसी ने पिता-पुत्र के दावों में अंतर के बारे में पूछताछ की। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई ने कहा था कि विक्रमादित्य को गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है।
लिहाजा उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि सीबीआई विक्रमादित्य और उनकी बहन अपराजिता को पूछताछ के लिए समन भेजा था। इन दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट में आशंका जताई थी कि उन्हें पूछताछ के बहाने गिरफ्तार किया जा सकता है।