फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम भी कर सकते हैं वीरभद्र मामले में पैरवी

Sun, 25 Oct 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की ओर से दायर अपील पर सोमवार को होने वाली सुनवाई में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के साथ पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से पैरवी कर सकते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीरभद्र सिंह के आग्रह पर चिदंबरम पैरवी को तैयार हुए हैं। चिदंबरम कारपोरेट मामलों के जाने-माने वकील भी हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीते शुक्रवार और शनिवार को नई दिल्ली में कपिल सिब्बल, पी. चिदंबरम, उनकी टीम के वकीलों से इस संबंध में लंबी चर्चा कर ली है।

रविवार को भी चर्चा का यह दौर जारी रह सकता है। ऐसे में सीएम रविवार के बजाय सोमवार को शिमला लौट सकते हैं। सीबीआई हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट गई है, जिसमें वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है और इस मामले में पूछताछ और चालान पेश करने से पहले अदालत की मंजूरी लेने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें