परिचालक से जो पैसे वसूले गए हैं, उन्हें वापस किया जाए। अन्यथा अनुसूचित जाति कल्याण संघ कड़े कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगा। उधर, इस मामले को लेकर अनुसूचित जाति कल्याण संघ मुखर हो गया है। संघ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मामले में जांच बिठाने की गुहार लगाई है, जिससे पीड़ित परिचालक को न्याय मिल सके। मामले को लेकर अनुसूचित जाति कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से भी मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने मामले को लेकर अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, आरएम ने देवेंद्र नारंग ने भी आश्वासन दिया है कि मामला संज्ञान में है। उपायुक्त ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान कल्याण संघ के मुख्य सलाहकार बुद्धि सिंह, महासचिव जगरनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, मनाली विधानसभा के संघ के अध्यक्ष प्यारे चंद शेरा, दुर्गादत्त, पैने राम, चुनीलाल आदि मौजूद रहे।