फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने पर केस दर्ज

Tue, 10 May 2022 10:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)

सार

 ऊना जिले के मुबारिकपुर में आयोजित धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोप पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर 21 दिन बाद धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी को नामजद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मुबारिकपुर में आयोजित धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोप पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर 21 दिन बाद धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी को नामजद नहीं किया गया है। इस मामले में याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से मिले निर्देश के बाद उपायुक्त के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें याचिकाकर्ता ने धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगाए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में आने का भी आरोप था। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत मुबारिकपुर में बीते 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय धर्म संसद का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन


इसमें सुर्खियों में रहे यति नरसिंहानंद सरस्वती सहित देशभर से संतों ने भाग लिया था। भड़काऊ भाषण की शिकायत पर 19 अप्रैल को अंब पुलिस ने धर्म संसद के आयोजक यति सत्यदेवानंद सरस्वती को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। धर्म संसद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी हिमाचल सरकार से रिपोर्ट तलब की थी। अब इस संबंध में आयोजन के कुछ वीडियो सामने आने पर जांच पड़ताल के बाद आईपीसी की धारा 153 ए और 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें