फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में धान बेचने गए हिमाचल के तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 13 Oct 2021 09:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)

सार

हिमाचल प्रदेश के किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां कृषि मंडी पहुंची तो किसानों के ट्रैक्टर सीज कर मामले दर्ज कर दिए गए। पंजाब सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बाहरी राज्यों के लिए धान बेचने पर पाबंदी लगा दी है। 
विज्ञापन
किसानों पर एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की सीमा के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में गांवों के किसानों को पंजाब में धान बेचना मंहगा पड़ा। जैसे ही हिमाचल प्रदेश के किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां कृषि मंडी पहुंची तो किसानों के ट्रैक्टर सीज कर मामले दर्ज कर दिए गए। पंजाब सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बाहरी राज्यों के लिए धान बेचने पर पाबंदी लगा दी है। जानकारी के मुताबिक दभोटा गांव के रणजीत सिंह और दुगरी गांव के लखविंद्र और बलविंद्र तीन ट्रैक्टर ट्रालियां में धान लोडकर पंजाब की भरतगढ़ अनाज मंडी पहुंचे। जैसे ही सूबे के किसानों का धान वहां पहुंचा, आढ़तियों ने भरतगढ़ पुलिस को बुलाकर किसानों के ट्रैक्टर सीज कर उनके खिलाफ धान बेचने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: चारों सीटों पर किसी ने नहीं लिया नाम वापस, अब 18 मैदान में प्रत्याशी

किसानों ने बताया कि उनकी पंजाब में जमीन है और वह उसी जमीन का धान लेकर मंडी गए थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 15 दिन से किसानों की धान की फसल खेतों में पड़े-पड़े काली होने लगी है। उधर, भरतगढ़ के पुलिस चौकी प्रभारी एसआई बलदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के आदेश हैं कि कोई भी बाहरी राज्य का किसान पंजाब की मंडियों में एमएसपी पर अपना उत्पाद नहीं बेच सकता। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 420 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल से हिमाचल में एमएसपी पर होगी खरीद
हिमाचल प्रदेश में किसानों को एमएसपी का लाभ देने के लिए राज्य सरकार भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से 15 अक्तूबर से धान की खरीद करने जा रही है। इसको लेकर पांवटा साहिब, ऊना, नालागढ़, रियाली फ तेहपुर, अनाज मंडी फ तेहपुर और इंदौरा के त्यौरा में मंडियां खोली जा रही हैं। हिमाचल में 5 लाख मीट्रिक टन धान होता है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें