फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा हुआ तो आफत में होंगे शिमलावासी

Sun, 12 Oct 2014 01:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक की लिहाज से शहर के सबसे व्यस्त मार्ग कार्ट रोड को खतरा पैदा हो गया है। लिफ्ट के पास बन रहे पार्किंग के बड़े प्रोजेक्ट के लिए हो रही खुदाई से मार्ग के ढहने खतरा बना हुआ है। खुदाई के चलते यहां पानी निकलने के बाद भूस्खलन की संभावना भी अधिक हो गई है।
विज्ञापन


लोनिवि ने संभावित खतरे को भांपते हुए हाईकोर्ट से आने वाली सड़क के ठीक सामने से पुराने डीएफओ कार्यालय तक के सड़क किनारे बने पैदल रास्ते को बंद कर दिया है। इसमें रस्सी और रोक लगाकर लोगाें की आवाजाही बंद की है ताकि कोई दुर्घटना न हो।

लोक निर्माण विभाग ने हालांकि इस स्थान पर सड़क के लिए डंगा लगा रखा है लेकिन उसके भी ढहने का खतरा है। अधिकारियों ने बीते रोज स्पॉट का विजिट कर पार्किंग निर्माण करवा रहे ठेकेदार को पुराने डंगे को समय रहते सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यदि समय रहते डंगे को सुरक्षित नहीं किया तो कार्ट रोड में दरारें आ सकती हैं। यहां पर पहले से चल रही पार्किंग निर्माण कार्य से भी हर समय वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।

फिलहाल एहतियात के तौर पर सौ मीटर तक का पैदल रास्ता बंद किया है। पानी निकलने के कारण यहां कभी भी भूस्खलन हो सकता है।

मार्ग सुरक्षित करने के दिए निर्देश: अयूब
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अयूब चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को विभाग के अधिकारी मौके पर गए थे। उन्होंने सड़क को सुरक्षित करने के लिए पुराने डंगे को सुरक्षित करने को ठेकेदार को निर्देश दे दिए हैं। कहा कि पानी निकलने से सड़क को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें