फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली रोड से नेशनल कालका-शिमला हाईवे पर जा गिरी कार, तीन सैलानी घायल

Thu, 23 Sep 2021 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

जानकारी के अनुसार यह हादसा रात  करीब नौ बजे हुआ, जब चंडीगढ़ से पर्यटक कसौली घूमने जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही कार धर्मपुर-कसौली रोड पर धर्मपुर से एक किलोमीटर आगे पहुंची तो अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट नीचे से गुजर रहे हाईवे पर जा गिरी।
विज्ञापन
कसौली रोड पर कार गिरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर से कसौली की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे लुढ़ककर कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर जा गिरी। हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर भेजा गया। धर्मपुर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात  करीब नौ बजे हुआ, जब चंडीगढ़ से पर्यटक कसौली घूमने जा रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान जैसे ही कार धर्मपुर-कसौली रोड पर धर्मपुर से एक किलोमीटर आगे पहुंची तो अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट नीचे से गुजर रहे हाईवे पर जा गिरी। इस दौरान कार में तीन लोग सवार थे। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की पुष्टि धर्मपुर थाना प्रभारी राकेश राय ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें