फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: भनेरा खड्ड में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

Mon, 16 Aug 2021 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

युवक मंगला में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। सोमवार को दोपहर बाद वे अपने रिश्तेदार की गाड़ी लेकर मंगला से आगे घूमने के लिए निकले। लेकिन भनेरा के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
भनेरा खड्ड में गिरी कार, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जोत मार्ग  मंगला के समीप भनेरा खड्ड में एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को दोपहर के वक्त हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को खाई से निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने शवों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां आगामी जांच की जा रही है। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर किया जाएगा।

विज्ञापन


हादसे में मृतकों की पहचान अतुल कुमार पुत्र मुंशीरा गांव निवासी हनानका डाकघर पियूहरा, मन्नु ठाकुर पुत्र देसराज निवासी गांव और डाकघर पियूहरा के रूप में हुई।  तीसरे मृतक की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र भाटिया निवासी पियुहरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मंगला में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। सोमवार को दोपहर बाद वे अपने रिश्तेदार की गाड़ी लेकर मंगला से आगे घूमने के लिए निकले। लेकिन भनेरा के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी खड्ड में जा गिरी। एसपी चंबा अरूल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

इधर, उपमंडल ठियोग के साथ लगते धरेच में सड़क हादसे में पिता-पुत्री और दामाद की मौत हो गई है। सभी लोग कार से धरेच से ठियोग की ओर आ रहे थी। धरेच और गरपेयां के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनकी पहचान रामानंद (65), बेटी शीला देवी (44) धरेच के रूप में हुई है। हादसे में रामगोपाल (51) गंभीर रूप से घायल हो गए, जोकि शीला देवी के पति हैं। उन्हें सिविल अस्पताल ठियोग में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। यहां शाम के समय उन्होंने भी दम तोड़ दिया। डीएसपी लखवीर सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें