उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान नहर में गिरी कार में से परमिंद्र पाल सिंह बंटी तैरकर बाहर निकल आया। हादसे में से बचकर निकले परमिंद्र पाल ने बताया कि बीती शाम घूमने निकले थे। देर रात गांव सुहेला घोड़ा की ओर से लौटते समय भाखड़ा नहर के मोड़ पर कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई।
इसी दौरान वह और उसका भतीजा गुरमीत सिंह कार से बाहर निकल आए। वह खुद तो तैरकर बाहर तक पहुंच गया, लेकिन गुरमीत और दूसरे साथियों का पता नहीं लग पाया।
उधर, डीएसपी श्रीआनंदपुर साहिब चांद सिंह का कहना है कि नहर में कार गिरने से बहे युवकों में से अनूप सिंह का शव और कार को नहर से निकाल लिया गया है। पुलिस की टीम नहर में डूबे अन्य युवकों की तलाश कर रही है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।