फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार में अचानक लगी आग, 25 लाख का नुकसान

Sat, 18 Jan 2020 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू जिला मुख्यालय के पास गांधीनगर में एक लग्जरी कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार जलकर राख हो गई। हालांकि आग की इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना में 25 लाख का नुकसान हुआ है। दमकल की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने 15 लाख की संपत्ति को आग से बचाया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


देर रात पेश आए इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पौने बारह बजे सूचना मिली कि गांधीनगर में राजेश ठाकुर पुत्र पूर्ण चंद, निवासी गांधीनगर की एचपी 09-006 नंबर कार में आग लगी है। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लग्जरी कार के साथ दो अन्य कारें भी थी। उन्हें आग की चपेट में आने से बचाया गया। अन्यथा नुकसान और भी अधिक हो सकता था। रात के समय लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कार में आग कैसे लगी, पुलिस इसकी छानबीन करने में जुट गई है। सब फायर ऑफिसर दुर्गादास ने कहा कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग की इस घटना में 25 लाख का नुकसान हुआ, जबकि 15 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि शुक्रवार रात को गांधीनगर में एक लग्जरी कार में आग लगी। इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुुआ है। कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें