हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला ठियोग हाटकोटी सड़क पर खोल गली में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है। हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजकर 35 मिनट पर हुआ।
जब गाड़ी ठियोग से छैला की ओर जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस गाड़ी में पांच लोग सवार थे। विक्रम पुत्र रमेश, गुरप्रीत जीरकपुर घायल हैं। मृतकों में रवि धीमान, मनदीप, अमनदीप शामिल हैं।
हादसे के आवाज सुनते ही साथ लगते गांव के लोग मौके पर पहुंचे। यहां साथ ही क्रिकेट खेल रहे युवाओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी, साथ ही मदद के लिए दौड़े।