देश की सरहदों पर तैनात एक सैनिक मढ़ी स्थित रेस्क्यू पोस्ट पर अव्यवस्था का शिकार हुआ। शनिवार रात को अगर सैनिक बर्फ से हिम्मत हार जाता तो देश का यह प्रहरी शायद अपनी जान गंवा बैठता।
सैनिक का आरोप है कि उन्हें रात को रेस्क्यू पोस्ट से निकाल दिया गया। उन्होंने दूरभाष पर इसकी शिकायत डीसी लाहौल और पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक से की है।
सैनिक सुरेश की मानें तो वह शनिवार को लाहौल स्थित अपने घर से मनाली रवाना हुए। रोहतांग में बर्फीले तूफान के कारण सड़क बंद हो गई। उन्हें चीन सीमा पर स्थित समदो बॉर्डर पर 31 दिसंबर तक ड्यूटी ज्वाइन करनी थी।
वह पैदल रोहतांग दर्रा पार कर मढ़ी की ओर रवाना हुए। बर्फीली हवाओं के बीच शून्य से करीब बीस डिग्री तापमान में करीब सवा दस बजेे मढ़ी स्थित रेस्क्यू पोस्ट पहुंचे। हालांकि, पोस्ट पर तैनात जवानों ने उन्हें खाना खिलाया।