शिमला से चंडीगढ़ जा रही इंडिका कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत और दो युवक घायल हुए हैं। यह हादसा रविवार देर शाम साढ़े छह बजे का है।
जब शिमला से चंडीगढ़ जा रही इंडिका कार पट्टा मोड़ के पास की गहरी खाई में जा गीरी। मृतक युवक पीयूष चौहान भ्राड़ी शिमला का है। वहीं घायलों में अमन ठाकुर 20 कुमार सैन शिमला व ललित ठाकुर 21 करसोग मंडी का है।
घायलों को 108 की मदद से धर्मपुर अस्पताल में से धर्मपुर ले जाया गया है जहां से अमन ठाकुर को जोनल अस्तपताल रैफर कर दिया गया है। उधर पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है। वहीं तीनों युवक सजौंली के छात्र बताए जा रहे हैं।
वहीं मौके पर गए एएसआई राजेंद्र व टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाल के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि एसएचओ रघुवीर सिंह ठाकुर ने की।