कार में रिजल पुत्र बालो राम, नरेश कुमार पुत्र कीकर सिंह, मीनाक्षी पत्नी नरेश कुमार और राशवी पुत्रि रविंद्र कुमार निवासी हटली सवार थे।हादसे में रिजल पुत्र बालो राम और नरेश कुमार पुत्र कीकर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर भेजा गया। शवों का सिविल अस्पताल शाहपुर में गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला का सुहाग उजड़ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मीनाक्षी के पति नरेश कुमार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नरेश और मीनाक्षी की शादी को अभी माह का समय हुआ था। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। थाना चुवाड़ी में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।