अमर उजाला फाउंडेशन ने शिमला में रक्तदान शिविर लगाया
- फोटो : अमर उजाला
निरमंड के दुर्गा सिंह ने कहा कि वह पत्नी की जांच के लिए केएनएच अस्पताल आए थे। इस बीच रक्तदान शिविर देखा तो यहां आ गया। मुझे खुशी है कि मेरा खून किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सकेगा।
पीजीआई में रिश्तेदार को दिया खून
पर्यटक गुरमैल सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ शिमला घूमने आए हैं। शिविर लगा था तो बच्चों और पत्नी को घूमने भेज दिया और स्वयं रक्तदान करने आ गया। बताया कि वह पीजीआई में भी समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं।
दुकानदार ने पेपर पढ़कर दी जानकारी
हमीरपुर के सिंटू विधानसभा में काम करते हैं। बुधवार सुबह जब कैनेडी चौक पर पहुंचे तो दुकानदार ने पेपर पढ़कर बताया कि आज रिज पर रक्तदान शिविर लगेगा। इसके बाद खून दान करने आ गया।
नौ बार कर चुका हूं रक्तदान
पंजाब के संगरूर के अनीश कुमार कहते हैं कि वह वीरवार को ही घर लौट रहे हैं। खुशी है कि रक्तदान किया। अब तक नौ बार रक्तदान कर चुका हूं। अमर उजाला के कार्यक्रम में रक्तदान करने का मौका मिलने से मुझे बहुत खुशी हो रही है।
अमर उजाला फाउंडेशन ने शिमला में रक्तदान शिविर लगाया
- फोटो : अमर उजाला
तत्तपानी के हेतराम ने कहा कि मां के इलाज के लिए आईजीएमसी आते थे। तमन्ना थी कि रक्तदान करूं। लेकिन चक्कर आकर और बीमार मां को परेशानी न हो इसलिए नहीं किया। लेकिन आज दिल की तमन्ना पूरी हो गई।
निजी काम पूरा करने के बाद पहुंचा रक्तदान करने
रामपुर के अरुण कुमार ने कहा कि वह निजी काम से शिमला आए थे। लेकिन अस्पतालों में रक्त की कमी के बारे में जानकारी थी तो बहाने से रक्तदान करने का मौका मिल गया।
शिविर में इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में रचित शर्मा, दुर्गा सिंह, शैली शर्मा, रोहित शर्मा, राकेश टांटा, संदीप कौंडल, विजेंद्र सिंह, गुरमैल सिंह, अनीश कुमार, सिंटू, अनिमेष कौशल, हेतराम, अरुण कुमार, गौरिशा कौर, नरेंद्र, उपासना, नितेश शर्मा, मोहन, कल्पना, प्रज्जवल, स्मृति, रती राम वर्मा, रोहित कुमार, हितेश ठाकुर और संतोष कुमार ने रक्तदान किया।