फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के रामपुर में बड़ा कार हादसा, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के रामपुर से 40 किलोमीटर दूर बाहली नेहरा सड़क पर एक वेगनआर कार करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसे में जय बहादुर (49) निवासी गांव रूनपू सराहन, पुरुषोत्तम मेहता (42) गांव बघावट किन्नू, चंद्रशेखर (40) निवासी गांव मांदरी तकलेच की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को गाड़ी नबंर एचपी 06 ए 2346 वेगनआर नेहरा गांव से तकलेच की ओर आ रही थी। बाहली से करीब एक किलोमीटर दूर कार गहरी खाई में जा गिरी।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए शव

हादसे में रोशन लाल (40) निवासी गांव रूनपू सराहन और रमेश (40) निवासी गांव जगधारा बघावट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सभी लोग वीरवार को रूनपू से नेहरा बारात में शामिल होने आए थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे यह हादसा हुआ। सभी बाराती धाम खाकर घर लौट रहे थे। सबसे पहले हादसे का पता बाहली के ग्रामीणों को चला।

उन्होंने देखा कि कार सड़क से नीचे लुढ़क गई है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित कर मौके पर जाकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के दलों ने स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद शव घटनास्थल से बाहर निकाले। डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने कहा कि कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो का रामपुर खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मंडी के सरकाघाट क्षेत्र के प्लासी में शुक्रवार को एक जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी को कब्जा में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जेसीबी सुपरहाईवे में लगी एक कंपनी की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े बजे राजू ठाकुर 26 निवासी बिहार बाइक के माध्यम से बलद्वाड़ा से घुमारवीं की ओर जा रहा था। इस बीच प्लासी के समीप एक जेसीबी को ओवर टेक करते समय जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर हटली पुलिस मौके पर पहुंची और शव व जेसीबी को कब्जे में लिया।

पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जेसीबी चालक की पहचान तेजेंद्र सिंह निवासी पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक के विरुद्घ आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें