फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: अंबाला में 25 जुलाई को होगी महिला मिलिट्री पुलिस की परीक्षा

Tue, 20 Jul 2021 08:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

महिला उम्मीदवारों को अपने साथ कोई भी फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। अंबाला कैंट में इसी वर्ष जनवरी माह में हिमाचल व हरियाणा राज्य की महिला उम्मीदवारों की सोल्जर जीडी (महिला आर्मी पुलिस)भर्ती की रैली आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
परीक्षा( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलिट्री पुलिस महिला जवान के पदों के लिए भर्ती के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा 25 जुलाई को अंबाला कैंट में होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण महिला उम्मीदवार अपने पुराने एडमिट कार्ड एआरओ ऑफिस में जमा करवाकर नए एडमिट कार्ड किसी भी दिन प्राप्त कर सकती हैं। महिला उम्मीदवारों को अपने साथ कोई भी फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। अंबाला कैंट में इसी वर्ष जनवरी माह में हिमाचल व हरियाणा राज्य की महिला उम्मीदवारों की सोल्जर जीडी (महिला आर्मी पुलिस)भर्ती की रैली आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


शारीरिक परीक्षण में पास महिला उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते एग्जाम की डेट आगे बढ़ा दी गई थी, जोकि हर माह लगातार बढ़ रही थी। भारतीय सेना ने अब लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की सभी महिला उम्मीदवारों का कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 25 जुलाई को आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में रखा गया है। ऐसे में सिलेक्ट महिला उम्मीदवारों के रोलनंबर एआरओ कार्यालयों में भेजे गए हैं।

हमीरपुर, ऊना व बिलासपुर जिला की महिला उम्मीदवार एआरओ कार्यालय हीरानगर (हमीरपुर) में किसी भी कार्यदिवस में पुराना एडमिट कार्ड जमा करवाकर नया एडमिट कार्ड हासिल कर सकती हैं। महिला उम्मीदवारों को अपने साथ कोई भी फोटो आईडी प्रूफ साथ लाना होगा। उसके बिना उन्हें नए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। इसी तरह प्रदेश के दूसरे जिलों की महिला उम्मीदवार भी अपने-अपने एआरओ कार्यालय शिमला, पालमपुर और मंडी से एडमिट कार्ड हासिल कर सकेंगी।
विज्ञापन


चयनित महिला उम्मीदवारों के नए एडमिट कार्ड प्रदेश के सभी एआरओ कार्यालयों में भेज दिए हैं, ताकि महिला उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के लिए अंबाला कैंट के चक्कर ना काटना पड़े। भर्ती निदेशक कर्नल संजीव त्यागी ने बताया कि महिला आर्मी पुलिस में ग्राउंड पास उम्मीदवारों के नए एडमिट कार्ड प्रदेश के सभी एआरओ कार्यालयों में भेजे गए हैं। महिला उम्मीदवार अपने-अपने एआरओ कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस अपना पुराना एडमिट कार्ड जमा करवाकर नया एडमिट कार्ड हासिल कर सकती हैं। महिला उम्मीदवार अपना फोटो पहचान पत्र साथ लाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें