फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में जाने का सुनहरा मौका, हिमाचल के लिए भर्ती इस दिन

Mon, 07 Jan 2019 11:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय फौज की स्थानक 103 इंफेंटरी बटालियन (टीए) सिख की ओर से विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जानी है। 6 फरवरी से 16 फरवरी 2019 तक होने वाली भर्ती रैली में 54 सफाई (जनरल ड्यूटी), 3 हाउस कीपर, 5 चैफ कम्यूनिटी, 2 धोबी और 4 हेयर ड्रेसर भर्ती किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस संबंध में बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर के एडजॉइन्ट मेजर जेपी सिंह ने बताया कि  भर्ती क्षेत्रीय फौज के स्थानक ढोलेवाल मिल्ट्री कांप्लेक्स, जीटी रोड लुधियाना में होगी। भर्ती रैली के दौरान पंजाब के नौजवान 6 फरवरी को, हिमाचल प्रदेश के नौजवान 7 फरवरी, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ के जवान 8 फरवरी को, हरियाणा के जवान 9 फरवरी को भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

ट्रेडसमैन पदों के लिए उपरोक्त सभी राज्यों के नौजवान 10 फरवरी को भाग लेने आ सकते हैं। सभी पदों के लिए आयु योग्यता 18 साल से 42 साल के बीच है। शारीरिक मापदंड में ऊंचाई कम से कम 160 सेंटीमीटर, भार कम से कम 50 किलोग्राम और छाती कम से कम 77 सेंटीमीटर होना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा योग्यता में सिपाही (जनरल ड्यूटी) के लिए 45 फीसदी अंक से दसवीं कक्षा पास होने के साथ प्रत्येक विषय में 33 फीसदी अंक होने भी जरूरी हैं। अगर उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा या इससे अधिक कक्षा पास की है तो उपरोक्त शर्त लागू नहीं होगी। सिपाही (ट्रेडसमैन) के लिए दसवीं कक्षा और सिपाही (हाउस कीपिंग) के लिए 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

सिपाही क्लर्क (स्टाफ ड्यूटी) के लिए कम से कम 12वीं कक्षा 60 फीसदी अंक से और प्रत्येक विषय में 50 फीसदी अंक होने जरूरी है। कंप्यूटर और टाइपिंग का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को पहल दी जाएगी। शारीरिक योग्यता और मेडिकल परीक्षा पास करने वाले योग्य उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 7 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें