कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने जानकारी देते हुए कहा कि डाक के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को सभी संबंधित प्रमाणपत्रों व उनकी दो-दो स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित परीक्षा में उपस्थित रहने के लिए सूचित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने बुलावा पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। पोस्ट कोड 842 स्टेनो टाइपिस्ट ट्रेनी का स्किल टेस्ट चार दिसंबर को दोपहर दो बजे चयन आयोग के कार्यालय में होगा। जबकि पोस्ट कोड 844 सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर का स्किल टेस्ट छह दिसंबर 2021 को सुबह 9 बजे होगा। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को शॉटहैंड और स्किल टेस्ट के बारे में डाक के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सभी को संबंधित प्रमाण पत्रों और उनकी दो-दो स्वयं सत्यापित प्रतियां लाना अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने बुलावा पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यालय दिवस को स्वयं या आयोग के कार्यालय में टोल फ्री नंबर 18001808095 व दूरभाष नंबर 01972-22221, 222204 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग की वेबसाइट website http:/hpsssb.hp.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।