हिमाचल लोकसेवा आयोग ने शिमला में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। प्रारंभिक परीक्षा का पास करने वाले अभ्यर्थियों को दो दिसंबर तक ऑनलाइन ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करना होगा।
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की मुख्य लिखित परीक्षाएं 15 से 21 दिसंबर तक होंगी। राज्य लोकसेवा आयोग ने शिमला में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। प्रारंभिक परीक्षा का पास करने वाले अभ्यर्थियों को दो दिसंबर तक ऑनलाइन ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करना होगा। राज्य लोकसेवा आयोग ने 26 सितंबर 2021 को ली गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दो नवंबर को घोषित किया था।
विज्ञापन
एचएएस के 18 पदों के लिए सामान्य श्रेणी से 203, एससी वर्ग से 23, एसटी वर्ग से से 20, एक्स सर्विस मैन वर्ग से से 80, ओबीसी वर्ग से 21 और दिव्यांग वर्ग से एक अभ्यर्थी ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है। कुल 348 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है। इनके बीच अब मुख्य परीक्षा का मुकाबला होगा। राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 पद कार्मिक विभाग में भरे जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक का एक पद, गृह विभाग में प्रदेश पुलिस सेवा के 4 पद, ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी के दो पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार का एक पद और सहकारिता विभाग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद भरे जाएंगे।
परीक्षाओं का शेड्यूल तारीख विषय समय
विज्ञापन
15 दिसंबर अंग्रेजी सुबह नौ से दोपहर बारह
15 दिसंबर हिंदी दोपहर दो से शाम पांच
16 दिसंबर निबंध सुबह दस से दोपहर एक
17 दिसंबर जनरल स्टडी वन सुबह दस से दोपहर एक
18 दिसंबर जनरल स्टडी टू सुबह दस से दोपहर एक
19 दिसंबर जनरल स्टडी थ्री सुबह दस से दोपहर एक
21 दिसंबर ऑप्शनल पेपर वन सुबह नौ से दोपहर बारह
21 दिसंबर ऑप्शनल पेपर टू दोपहर दो से शाम पांच