हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल ने स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए एक और अवसर देने का फैसला लिया है। इक्डोल से चलाए जा रहे बीएड और एमए एजूकेशन डिग्री कोर्स के अलावा अन्य यूजी और पीजी डिग्री कोर्सों में में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 22 से 30 अप्रैल तक एडमिशन पोर्टल खुला रहेगा। इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने कहा कि प्रवेश से संबंधित जानकारी इक्डोल की वेबसाइट icdeolhpu.org पर उपलब्ध रहेगी।