फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: अगले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं ऑफलाइन कक्षाएं, विद्यार्थियों को कोविड वैक्सीन लगाने की सलाह

Fri, 01 Oct 2021 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने की अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग स्तर पर कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर जिम्मेदारियां तय करने को दिशा निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉलेज, स्कूलों के खुलने के बाद अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने की अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग स्तर पर कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर जिम्मेदारियां तय करने को दिशा निर्देश दे दिए हैं। सोमवार तक विवि आधिकारिक तौर पर ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने पर निर्णय दे सकता है। विवि को कक्षाएं शुरू करने से पहले विवि के छात्रावासों को पुराने विद्यार्थियों के लिए खोलने और नए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने पर भी फैसला लेना होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मौसम: हिमाचल के भरमौर में फटा बादल, बाढ़ में बही मशीनरी, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

विवि के कंप्यूटर साइंस, वोकेशनल स्टडीज संस्थान जैसे अधिकतर विभागों ने आफलाइन कक्षाएं शुरू होने से पहले हर हाल में कोरोना वैक्सीन लगवाने की विद्यार्थियों को हिदायत जारी कर दी है। आने वाले सप्ताह में ही विवि ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर सकता है। आने वाले सप्ताह में ही विवि के डीएस की अध्यक्षता में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने को लेकर बैठक बुलाए जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालय के लिए जारी नए शैक्षणिक सत्र के कलेंडर में 30 सितंबर तक हर हाल में पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर एक अक्तूबर से कक्षाएं शुरू करने को कहा था। विवि प्रशासन ने भी इसी के अनुसार कक्षाएं शुरू करने के विभागाध्यक्षों को उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार कर कक्षाएं शुरू करने के लिए कहा था। शुक्रवार को विवि के किसी भी विभाग में कक्षाएं शुरू नहीं हो सकीं। 

एमए लोक प्रशासन की परीक्षा 16 अक्तूबर को 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमए लोक प्रशासन की चौथे सेमेस्टर की स्थगित की गई परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। अब यह परीक्षा 16 अक्तूबर को सुबह नौ से 12 बजे तक होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षार्थियों की सूचना के लिए नई तिथि की अधिसूचना विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन


इग्नू ने 11 अक्तूबर तक बढ़ाई प्रवेश की तिथि 
इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2021 सत्र में यूजी, पीजी, डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को 11 अक्तूबर तक बढ़ाया है। इग्नू एमबीए कार्यक्रम में बिना प्रवेश परीक्षा के इस बार सीधे प्रवेश देगा। इसके लिए उम्मीदवार के पास  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी के साथ स्नातक डिग्री की पात्रता रखी गई है। प्रवेश प्रक्रिया इग्नू की वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन होगी। इस संबद्ध में इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र खलीनी शिमला या किसी भी इग्नू अध्ययन केंद्र से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें