मारुति सुजुकी इंडिया कंपनी युवाओं को नौकरी का मौका देने जा रही है। कंपनी 14 जून को आईटीआई शाहपुर में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित युवाओं को करीब 20853 रुपये वेतन देगी।
हिमाचल के आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायणन ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश के 18 से 26 साल आयु के पात्र युवा भाग ले सकते हैं। प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि कंपनी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में सफल होने पर करीब 500 युवाओं को नौकरी दे सकती है।
ये सर्टिफिकेट लाने होंगे साथ
साक्षात्कार में फिटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल्स, टर्नर, वेल्डर , पेंटर, मशीनिस्ट , सीओई (आटोमोबाइल), ट्रैक्टर मेकेनिक , डीजल मेकेनिक और पीपीओ व्यवसायों में दक्ष युवा भाग ले सकेंगे। कंपनी चयनित युवाओं को अस्थायी कर्मचारी के तौर पर 7 महीने के लिए मानेसर स्थित प्लांट के लिए चयनित करेगी।
फिर 5 महीनों के अंतराल के बाद उन युवाओं को ही नौकरी दी जाएगी, जिनकी परफॉरमेंस पिछले 7 माह में अच्छी होगी। साक्षात्कार में युवाओं को समस्त प्रमाणपत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकेंगे, जिनका किसी ऑटोमोबाइल या इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में 3 साल तक का कार्य अनुभव हो।