फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लगेगा रोजगार मेला, 200 को मिलेगी नौकरी, इतना मिलेगा वेतन

Fri, 06 Dec 2019 08:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड साक्षात्कार के माध्यम से 200 युवाओं और युवतियों का हरिद्वार और उत्तराखंड यूनिट के लिए चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। कैंपस साक्षात्कार में वे भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच हो। फीटर, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक एंड पेंटर व्यवसायों में आईटीआई पास युवा साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित आईटीआई प्रशिक्षुओं को कंपनी 14500 रुपये महीने का वेतन देगी। 

विज्ञापन


कंपनी चयनित प्रशिक्षुओं को ईएसआई, सस्ती कैंटीन, यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज, मेडिकल और ग्रुप इंश्योरेंस की सुविधा देगी। इंटरव्यू में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने सरकारी/गैर-सरकारी और प्राइवेट संस्थान से एनसीवीटी और एससीवीटी आईटीआई की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट संतोष नारायण ने बताया कि कंपनी प्रशिक्षुओं को पहले एक साल के लिए ट्रेनी  तौर पर लेकर जाएगी और उसके बाद कंपनी की नीतियों (परफॉर्मेंस) पर पास होने पर उसे नियमितीकरण कर दिया जाएगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के चेयरमैन प्रीतम चौधरी ने बताया कि कंपनी में वे युवक/युवतियां भाग ले सकते हैं जिन्होंने 2017, 2018 और 2019 में आईटीआई पास की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें