कैंपस इंटरव्यू में चयनित होने वाले युवाओं को धर्मशाला, मंडी, मनाली, हमीरपुर, ऊना, शिमला, कुल्लू, सोलन, गुरुग्राम, गुजरात और मोहाली में रखा जाएगा। जो आईटीआई ट्रेड के युवा होंगे, उनका रहना और खाना कंपनी की ओर से निशुल्क होगा।
मौके पर आवेदन शुल्क 500 रुपये इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होने से पहले देय होगा। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रणाम पत्रों की कॉपी, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण साथ लाना होगा। चयनित युवाओं को 7500-20200 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।