फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान प्रसार अधिकारी और जूनियर तकनीशियन भर्ती का परिणाम घोषित

Sun, 04 Nov 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने उद्यान प्रसार अधिकारी और जूनियर तकनीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने लिखित और मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट में सफल अभ्यर्थियों की सूची अपनी अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 532 के तहत उद्यान प्रसार अधिकारी के छह पद भरने के लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


आवेदन आने के बाद आयोग ने 26 दिसंबर, 2017 को लिखित परीक्षा, जबकि 26 फरवरी, 2018 को पंद्रह अंकों मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। इसमें रोलनंबर 532000008 रिशु डोड, 532000022 सुमित कुमार, 532000036 किरण कुमारी और रोलनंबर 532000049 मनीष कुमार को सफल घोषित किया है।

विज्ञापन

एससी और एसटी स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने से दो पद खाली रह गए। आयोग ने हिम ऊर्जा विभाग में पोस्ट कोड 616 के तहत जूनियर तकनीशियन (फिटर एवं मेकेनिक) के तीन पदों को भरने के लिए सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे।

इसके उपरांत 30 अगस्त 2018 को लिखित परीक्षा ली थी। आयोग ने 1417 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे, लेकिन परीक्षा में केवल 804 ने भाग लिया, जबकि 613 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा में अव्वल रहे दस अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। इसमें सफल उम्मीदवारों के रोलनंबर हैं :- 616000087, 616000097, 616000271, 616000894, 616000901, 616000958, 616001011, 616001114, 616001128, 616001242

जेई सिविल की परीक्षा का परिणाम घोषित 
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जेई सिविल पोस्ट कोड-606 के आठ पदों के लिए ली गई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित किया। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर से 4710 आवेदन आए। इनमें 3730 अभ्यर्थी ही पात्र पाए गए।

22 अगस्त 2018 को हुई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा में 2781 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 949 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इन 2781 अभ्यर्थियों में से 28 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए अपना स्थान पक्का किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें