इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री और बैचलर डिग्री कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को 12 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इग्नू से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र प्रवेश के लिए अब 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री और बैचलर डिग्री कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को 12 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इसके लिए लिंक इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
जुलाई 2021 सत्र के लिए इग्नू में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी कार्यक्रमों में नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान किया है। इग्नू से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र प्रवेश के लिए अब 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र से या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, खलीणी शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है।