फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: इग्नू ने 30 तक बढ़ाई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

Sat, 25 Sep 2021 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा तथा पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को तीस सितंबर तक बढ़ाया दिया है। दो वर्षीय एमबीए कोर्स में बिना प्रवेश परीक्षा सीधे दाखिला दिया जाएगा।  

विज्ञापन


एमबीए में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक डिग्री (50 प्रतिशत अंक सामान्य तथा 45 प्रतिशत आरक्षित श्रेणी) होनी चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी जिसके लिए लिंक इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इग्नू से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र प्रवेश के लिए अब 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केन्द्र से या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, खलीणी, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें