फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला 30 सितंबर से शुरू करेगा बीटेक परीक्षाएं, बीएचएम की प्रवेश सूची जारी

Tue, 21 Sep 2021 09:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 हिमाचल प्रदेश विवि के एमटीटीएम विभाग ने स्नातक डिग्री कोर्स बीएचएम के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सूची जारी कर दी है। वहीं, बीटेक के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू ) शिमला ने बीटेक के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। ये परीक्षाएं तीस सितंबर से शुरू होंगी। प्रदेश विवि के एमटीटीएम विभाग ने स्नातक डिग्री कोर्स बीएचएम के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सूची जारी कर दी है। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को तीस सितंबर तक तय फीस जमा करवाने का समय दिया गया है। प्रवेश पाने वालों को संस्थान में फीस चालान की प्रति जमा करवानी होगी, इसके साथ ही कक्षाएं शुरू होने पर शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र जमा करवाने होंगे। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने एमएससी भूगोल की प्रवेश मेरिट जारी कर विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। 

विज्ञापन


प्रदेश के 59 केंद्रों में 27 से शुरू होगी बीएड परीक्षाएं 
वहीं, प्रदेश विवि प्रदेश भर के 59 परीक्षा केंद्रों में 27 सितंबर से बीएड की परीक्षाएं शुरू करेगा, जो 21 अक्तूबर तक चलेगी। इन परीक्षाओं में छात्रों को कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए घर के नजदीकी परीक्षा केंद्र में अपीयर होने की सुविधा रहेगी। परीक्षा केंद्र बदलने को छात्र को पहली बार निशुल्क सुविधा रहेगी, मगर दूसरी बार केंद्र बदलने पर तय फीस चुकानी होगी।

एमसीए कोर्स की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग 25 को 
विवि का कंप्यूटर साइंस विभाग एमसीए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 25 सितंबर को काउंसलिंग करेगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा में 35 अंक अर्जित करने वाले छात्र सामान्य वर्ग, ईडब्लूएस और वार्ड विवि कर्मचारी, दिव्यांग श्रेणी के छात्र पात्र होंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति के सभी छात्र अपीयर हो सकेंगे। इस संबद्ध में विवि की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें