फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बड़ी राहत: यूजी डिग्री कोर्स में अब 25 तक प्रवेश लेने का मौका

Sat, 16 Oct 2021 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

छात्र विवि से संबद्ध सरकारी और निजी कॉलेजों में 25 अक्तूबर शाम पांच बजे तक प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में यूजी कोर्स में प्रवेश न ले पाने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने प्रदत पत्रों, प्रतिवेदनों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर शैक्षणिक सत्र 2021-22 में यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने का मौका दिया है। विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक कॉलेजों में प्रवेश ले पाएंगे। जारी अधिसूचना में कुलसचिव ने कहा कि विवि से संबद्ध सरकारी और निजी कॉलेजों में 25 अक्तूबर शाम पांच बजे तक प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन


विवि के इस फैसले से उन विद्यार्थियों को भी राहत मिली है, जिन्होंने हाल में सीबीएसई और एचपी बोर्ड की 12वीं की अनुपूरक परीक्षा पास की है। ये विद्यार्थी अभी प्रवेश लेने के लिए कॉलेजों के चक्कर काट रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रदेश के हजारों विद्यार्थी पिछला परिणाम न आने से तय समयसीमा में यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश नहीं ले पाए थे। इस फैसले से यूजी के द्वितीय और तृतीय वर्ष के किन्हीं कारणों से समय से प्रवेश न ले पाने वाले विद्यार्थी भी दाखिला ले सकेंगे। अमर उजाला ने यूजी छात्रों की यह समस्या प्रमुखता से उठाई थी। 

एबीवीपी ने कुलपति से उठाई मौका देने की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने स्नातक डिग्री कोर्स में नए सत्र में निर्धारित तिथि के अनुसार प्रवेश न ले पाने वाले विद्यार्थियों और बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा में पास हुए छात्रों को प्रवेश का मौका देने की मांग कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के समक्ष उठाई। कुलपति को सौंपे मांग पत्र में इकाई अध्यक्ष विशाल सकलानी और सचिव आकाश नेगी ने कहा कि प्रदेश भर में ऐसे हजारों छात्र हैं, जो प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें